एमबीएम न्यूज़ / पावंटा साहिब
जिला सिरमौर में कृषि उत्पाद बाज़ार समिति के लिए पांचों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 10 सदस्यों का चयन हाईकमान द्वारा कर लिया गया। जिसके बाद अब अध्यक्ष पद की भाग-दौड़ तेज हो गई है। जिला सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से 10 सदस्यों को इस मार्केटिंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किए जाने के बाद अब कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए लाबिंग तेज हो गई है।
चुने गए इन सदस्यों में से करीब 4 लोगों ने अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए नेताओं से संपर्क साधना भी शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि प्रदेश में सत्ता बदलते ही मार्केटिंग कमेटी के सदस्यों को हाईकमान द्वारा चयनित किया जाता है। जिनमें से 9 सदस्य किसान तथा 1 सदस्य व्यापारी को चुना जाता है। उन्हीं में से एक को अध्यक्ष बनाया जाता है।
ये चुने गये सदस्य….
जिला सिरमौर की निर्वाचित मार्केटिंग कमेटी में पांवटा साहिब से नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन संजय सिंघल व पूर्व जिला परिषद सदस्य राजाराम चौधरी, शिलाई विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंडल अध्यक्ष सोभाराम चौहान व सूरत सिंह चौहान, रेणुका विधानसभा क्षेत्र के भाजपा जिला महामंत्री रामेश्वर शर्मा व सुनील कुमार, पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से नारायण दत्त शर्मा व यशवंत कुमार शामिल हैं। जिसकी अधिसूचना 23 जून 2018 को जारी कर दी गई थी।
अध्यक्ष पद की दौड-धूप हुई तेज़….
इस बार चुने गए एपीएमसी के 10 सदस्यों में से पांवटा साहिब के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद संजय सिंघल व राजाराम चौधरी का नाम अध्यक्ष पद के लिए इन दिनों सुर्खियों में है। वही वर्तमान विधायक एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुखराम चौधरी के नजदीकी वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंघल की दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है।
वही पांवटा साहिब के बाहती बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले पूर्व जिला परिषद सदस्य राजाराम चौधरी, रेणुका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के जिला महामंत्री रामेश्वर शर्मा तथा शिलाई से भाजपा मण्डल अध्यक्ष सोभाराम चौहान भी प्रबल दावेदार हैं। सदस्यों को चयनित किए जाने की अधिसूचना जारी होने के बाद किसी भी वक्त अध्यक्ष पद के लिए निर्णय लिया जा सकता है जिसके लिए लाबिंग शुरू कर दी गई है। इसी के तहत कमेटी के नवनिर्वाचित सदस्यों ने अंदर खाते नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
क्या कहते हैं सुखराम चौधरी..
इस बारे पूछे जाने पर पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने बताया कि प्रदेश हाईकमान द्वारा मार्केटिंग कमेटी के सदस्यों को चुन लिया गया है। आगामी कुछ ही दिनों में अध्यक्ष पद के लिए मंथन किया जायेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में जिला सिरमौर के सभी भाजपा वर्तमान व पूर्व विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए नाम तय किया जाएगा।
Latest
- धर्मशाला : नशा निवारण जागरूकता : शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स : डीसी
- आवासीय आयुक्त ने विद्यालय प्रबंधन समितियों को किया सम्मानित
- डाईस वेब पोर्टल के माध्यम से लगेगी कर्मचारियों की चुनावी डयूटी, डाटा अपलोड करना अनिवार्य
- वर्तमान सरकार ने लिखा जन कल्याण का नया अध्याय : जगत सिंह नेगी
- बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के नाम 8 पर्चे, बीजेपी ने साझा की जानकारी