एमबीएम न्यूज़ /सोलन
प्रदेश इंटक के अध्यक्ष रहे बाबा हरदीप सिंह ने असंवैधानिक तरीके से पद से हटाने के प्रयास व छवि धूमल करने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्ख़ू को क़ानूनी नोटिस भेज दिया है। इस मामले में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेश चौहान व इंटक अध्यक्ष बनाए गए बबलू पंडित को भी पार्टी बनाया गया है।
ग़ौरतलब है की प्रदेश इंटक बावा हरदीप सिंह को पिछले दिनो हटाकर उनकी जगह बबलू पंडित को अध्यक्ष बना दिया गया था, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्ख़ू की ख़ासी भूमिका रही थी।
सुक्ख़ू के इस निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए बावा हरदीप ने उनके ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाही करने की घोषणा की थी , जिसे अमलीजामा पहनाते हुए शुक्रवार को अपने वक़ील रविंदर कुमार रवि के मार्फ़त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्ख़ू,प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेश चौहान व बबलू पंडित को क़ानूनी नोटिस भेजकर सात दिनो के अंदर माफ़ी माँगने को कहा है, अन्यथा मानहानि का मुक़द्दमा चलाने की बात कही है। ऐसे में अब प्रदेश इंटक की लड़ाई पार्टी स्तर से ऊपर जाकर कोर्ट तक पहुँचने की सम्भावना बन गयी है।
इस बारे बाबा हरदीप सिंह ने बताया की जिस तरह से उन्हें असंवैधानिक तरीक़े से इंटक अध्यक्ष पद से हटाने की कोशिश की गयी है व उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है वो पुरी तरह इंटक के संविधान के विपरीत है, जिसके चलते आज नोटिस जारी करवा दिया है।
Latest
- राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की लोकप्रियता से घबराई भाजपा
- बदले गए कांगड़ा और मंडी जिला के एसपी, महिला IPS संभालेंगी कमान
- कांग्रेस सरकार ने हमारे संस्थान किए डिनोटिफाई, अब उनका नेता ही हो गया डिनोटिफाई
- जिस कॉलेज से शुरू हुआ CM सुक्खू का राजनीतिक सफर, मुख्यतिथि बनकर की 5 करोड़ की घोषणा
- चंडीगढ-मनाली NH पर पुलिस ने पकड़ ली 5 किलो 102 ग्राम चरस