एमबीएम न्यूज़ / नाहन
पच्छाद विकास खंड की लाना भल्टा पंचायत में खैरी के समीप एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वीरवार देर रात को हुए, इस हादसे में टिप्पर के खाई में गिरने से 2 व्यक्ति घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि टिप्पर करीब अढ़ाई बजे राजगढ़ की तरफ से चकनाल की ओर जा रहा था।
इसी बीच खैरी के समीप चालक टिप्पर से नियंत्रण खो बैठा और टिप्पर खाई में जा गिरा। हादसे में रवि कुमार निवासी ददाहू व कमलानंद निवासी चकनाल जख्मी हो गए। कमलानंद को उपचार के लिए सोलन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि रवि कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
Latest
- आर्मी से रिटायर्ड शख्स से विदेश भेजने के नाम पर 3 लाख की धोखाधड़ी
- हिमाचल में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार…96 घंटों में 645 नए मामले, शासन-प्रशासन की बढ़ी चिंता
- प्रदेश सरकार हिमाचल में शुरू करने जा रही हिम इन्वेस्टमेंट ब्यूरो
- ऊना : होटल के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला पंजाब के व्यक्ति शव
- युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाए गए कमल, 31 को BDC के चुनाव