एमबीएम न्यूज़ /सोलन
शहर के धोबीघाट में झगड़े के दौरान एक नेपाली ने दूसरे व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए सोलन अस्पताल लाया गया। जहां से उसे आइजीएमसी शिमला रैफर कर दिया है। पुलिस ने चाकू मारने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एएसपी सोलन शिव कुमार शर्मा ने की है।
पुलिस के अनुसार धोबीघाट क्षेत्र में रहने वाले शोभा राम व रेशम कुमार के बीच किसी बात को लेकर कहां सूनी हो गई। दोनों बीच विवाद बढऩे पर रेशम कुमार ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके कारण शोभा राम बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे शिमला रैफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पूछताछ के लिए आरोपी रेशम को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Latest
- मंडी : सुकेत देवता मेले में वाद्ययंत्रों से भव्य देवनाद, सैंकड़ों बजंतरियों ने निभाई देव परंपरा
- अनुराग के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सांसद,नए प्रोजेक्टों को मंजूरी की उठाई मांग
- #Nahan : सैलून में दोस्ती, नहीं देख पाया दोस्त को भूखा-प्यासा…व्रत को बनाया रोजा
- संगड़ाह BDC के अध्यक्ष पद पर तजेंद्र कमल की ताजपोशी की तैयारी….!
- तीसरी आंख के पहरे में रहेगा नगर निगम मंडी कार्यालय