शिमला (एमबीएम न्यूज) : बीजेपी ने राज्यपाल को कांग्रेस सरकार के खिलाफ 34 पन्नों की चार्जशीट सौंपी है। चार्जशीट में सीएम कार्यालय को भ्रष्टाचार का अड्डा बताया गया है। खनन माफिया के तहत उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री को निशाने पर लिया गया। ड्रग माफिया को संरक्षण देेने को लेकर भी मुकेश अग्रिहोत्री को लपेटा गया है। शराब व भू-माफिया के भी हिमाचल में सक्रिय होने की बात कही गई है।
एचआरटीसी मंत्री जीएस बाली को भी करोड़ों की शामलात जमीन खरीदने का आरोप लगाकर चार्जशीट में घसीटा गया है। आरोप लगाया गया है कि बाली ने अपने बेटे के नाम पर पालमपुर तहसील के गोपालपुर में नलिनी कुमारी व राजिंद्र कौर से शामलात भूमि 1 करोड़ 81 लाख 35 हजार रुपए में खरीदी है। जबकि शामलात भूमि को बेचा नहीं जा सकता है। साथ ही यह भूमि चाय बागान का भी हिस्सा है।
शामलात भूमि को अन्य कार्यों के लिए नहीं बेचा जा सकता है। वन मंत्री पर भी गरीबों की जमीन सस्ते भाव खरीदने का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर जमीन खरीद कर एक गरीब महिला को भूमिहीन करने का आरोप लगाया गया है।
ये है बीजेपी की नजर में सरकार के 30 घोटाले :
1. आईपीएच टैंडर घोटाला
2. मुख्यमंत्री राहत कोष घोटाला
3. पशुपालन विभाग में दवाई घोटाला
4. शहरी विकास विभाग में गड़बड़ घोटाला
5. कंटक्टर भर्ती घोटाला
6. स्कूल वर्दी घोटाला
7. बिजली मीटर/ सर्विस वायर घोटाला
8. फलदार पौधा का खरीद घोटाला
9. कौशल विकास भत्ते के नाम पर घोटाला
10. खैर घोटाला
11. मिड हिमालयन प्रोजैक्ट घोटाला
12. टोल टैक्स घोटाला
13. डीजल घोटाला
14. स्वां प्रबंधन परियोजना में घोटाला
15. लैब घोटाला
16. दाल घोटाला
17. औद्योगिक प्लांट घोटाला
18. वन विभाग का पोल घोटाला
19. तबादला घोटाला
20.खाद, बीज व दवाई घोटाला
21. स्वां नदी तटीकरण घोटाला
22. मार्किट कमेटी के घोटाले
23. विद्युत परिषद में घटिया उपकरण खरीद घोटाला
24. टायर घोटाला
25. लोक निर्माण विभाग में टैंडर घोटाला
26. बस खरीद घोटाला
27. दाखिला घोटाला
28. विश्वविद्यालयों में घोटाले
29. घटिया दवाई घोटाला
30. आटे की पिसाई घोटाला