एमबीएम न्यूज़/ऊना
पुलिस थाना अंब के तहत मुबारिकपुर में शॉपिंग करने आई एक महिला के पर्स को शातिरों ने उड़ा लिया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस के पास दे दी है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मीना कुमारी मुबारिकपुर में स्थित बैंक में करीब 18 हजार रुपए निकलवा कर स्थानीय बाजार में शॉपिंग करने गई। इसी दौरान वह शॉपिंग करने में व्यस्त हो गई। इसी बीच किसी युवक ने उसके पर्स पर हाथ साफ कर दिया।
जब महिला ने दुकानदार के पैसे देने के लिए पर्स देखा तो उसके होश उड़ गए। उसका पर्स गायब था। स्थानीय दुकानदारों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जब सीसीटीवी फूटेज खंगाली तो देखा कि एक 10 वर्ष का लड़का उसका पर्स लेकर जा रहा है।
यह लड़का कौन है, इसका अभी खुलासा नही हो पाया है। मामले की शिकायत महिला ने पुलिस थाना में दर्ज करवा दी है। उधर, डीएसपी मनोज जंवाल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
Latest
- कांगड़ा : अप्रैल में होगी BPL सूचियों की समीक्षा, DC ने अधिकारियों को दिए निर्देश
- निरमंड : गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत…दो घायल
- देश के अशांत राज्यों में रियल लाइफ के सिंघम है हिमाचल के 3 IPS लाल, पढ़िए खबर…
- लाहौल-स्पीति बना बॉलीवुड फिल्मों का पसंदीदा स्थल, थंग-थंग मड हाउस में फिल्माए सरजमीं के सीन
- ऊना में युवक के घर पर पुलिस की दबिश, 524 ग्राम चरस बरामद