एमबीएम न्यूज / पांवटा साहिब
समीपवर्ती शुभखेड़ा में 16 वर्षीय युवक सलीम ने सल्फास निगल कर मौत को गले लगा लिया है। जानकारी के मुताबिक प्रवासी मजदूर छुट्टन अली अपने 6 बच्चों व पत्नी सहित यहां रह रहा था।
राजमिस्त्री के तौर पर काम करने वाले छुटटन अली के बेटे को बहन ने मृत हालत में देखा। मुंह से झाग निकल रही थी। अचेत हालत में किशोर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 100 बिस्तर वाले सरकारी अस्पताल में किशोर के शव को तमाशा बना दिया गया।
शव वाहन न होने की वजह से तीन घंटे तक मृत के शव को अस्पताल के एक कोने में रखा गया। इसी कारण आज पोस्टमार्टम भी नहीं हो पाया। बाद में परिजनों के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा शव को स्ट्रेचर पर उठाकर 200 मीटर दूर शवगृह तक ले जाया गया। शुक्र है कि शवगृह 200 मीटर की दूरी पर ही है।
बताया जा रहा है कि अस्पताल में वाहन बड़ी संख्या में खस्ताहालत में खड़े हैं। इसमें निजी संस्था द्वारा उपलब्ध करवाई गई गाड़ी भी शामिल है। अस्पताल से शवगृह तक ले शव को ले जाने के लिए कोई वाहन उपलब्ध नहीं है।
Latest
- आर्मी से रिटायर्ड शख्स से विदेश भेजने के नाम पर 3 लाख की धोखाधड़ी
- हिमाचल में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार…96 घंटों में 645 नए मामले, शासन-प्रशासन की बढ़ी चिंता
- प्रदेश सरकार हिमाचल में शुरू करने जा रही हिम इन्वेस्टमेंट ब्यूरो
- ऊना : होटल के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला पंजाब के व्यक्ति शव
- युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाए गए कमल, 31 को BDC के चुनाव