एमबीएम न्यूज़ / शिमला
जिले के ननखड़ी में एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि सभी चार ट्रक सवारों की मौत हो गई। यह दुर्घटना ननखड़ी के गाहन में हुई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।
पुलिस के मुताबिक हादसे का शिकार हुआ ट्रक आटे की सप्लाई लेकर ननखड़ी जा रहा था। ननखड़ी पहुंचने से पहले ही ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची ननखड़ी थाना की पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर शवों को खाई से बाहर निकाला।
एक मृतक की शिनाख्त राजू के रूप में हुई है। जबकि अन्य शवों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। आटा मिल के मालिक से सम्पर्क साध कर पुलिस शवों की शिनाख्त करने में जुटी है। एसएचओ ननखड़ी चिंता राम ने हादसे की पुष्टि की है।
Latest
- नाहन : MBBS छात्र की मौत पर शोक, मेडिकल कॉलेज के छात्रावासों की व्यवस्था…
- ATM बदलकर अज्ञात शातिर ने महिला के खाते से उड़ाए 78 हजार
- 100 दिन की हुई हिमाचल की सुक्खू सरकार, CM बोले…व्यवस्था परिवर्तन के लिए कर रहे काम
- HPSSC के कर्मचारियों को नही मिल रही सैलरी, OSD भी नहीं उठाते फोन….
- सत्तापक्ष के विधायकों के समय पर न पहुंचने पर विपक्ष ने किया सदन का बॉयकॉट