एमबीएम न्यूज /पांवटा साहिब
माजरा थाना के अंतर्गत आत्महत्या की दो घटनाएं सामने आई हैं। इलाके के लोग स्तब्ध हैं। शुक्रवार दोपहर पुरुवाला-कांशीपुर के 50 वर्षीय अधेड़ ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
नाजुक हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां बीती शाम उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना हाजीवाला की है। जहां 42 वर्षीय विवाहिता बबली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बीती देर रात की है। पुलिस ने दोनों ही घटनाओं में छानबीन शुरू कर दी है।
प्रारंभिक छानबीन में कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। साथ ही यह बात पुख्ता हो रही है कि घटनाओं में किसी भी तरह का फाउल प्ले नहीं था। यह अलग बात है कि पुलिस कारणों को तलाशने में लगी हुई है।
Latest
- हिमाचल में 2.43 लाख योग्य कुशल बेरोजगार : धनीराम शांडिल
- पूर्व CM जयराम ठाकुर का ड्रीम प्रोजेक्ट है “बल्ह हवाई अड्डा”, इसे तो जरूर पूरा करेंगे : सुक्खू
- 100 दिन की हुई हिमाचल की सुक्खू सरकार, लोगों ने दी बधाई
- नाहन में हेयर फैक्टरी का लोकापर्ण, उपायुक्त आरके गौतम ने बढ़ाया हौंसला…
- हिमाचल में महिला IPS सुमेधा को IG-Crime की कमान, 5 HPS अधिकारियों के भी तबादले