माधवी पंडित / ज्वाली
शाहनहर में दो युवतियों के शव बरामदगी मामले में युवतियों की पहचान हो गई हैं। यह युवतियां जालंधर की रहने वाली हैं और चचेरी बहने हैं। हालांकि इनका मूल निवास गुजरात है। इनके परिजन पिछले चालीस साल से जालंधर में रह रहे हैं। यह पुराने कपड़े आदि खरीदने व बेचने का काम करते हैं। युवतियों की पहचान सुमन (20) पुत्री धर्म सिंह व सपना (19) निवासी संगत सिंह नगर नजदीक टैगोर अस्पताल कपूरथला रोड के रूप हुई है।
पहचान होते ही युवतियों के परिजन फतेहपुर पहुंच गए हैं। परिजनों ने बताया कि दोनों पहले भी तलवाड़ा व आसपास में फेरी लगाने आ चुकी हैं। जब वह घर से निकली थीं तो उन्होंने कहा था कि वह वापस नहीं लौटेंगी। पुलिस ने बॉडी परिजनों को सौंपने की औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं। युवतियों की पहचान होने की पुष्टि एसएचओ फतेहपुर सुरेश शर्मा ने की है।
क्या था मामला
फतेहपुर की पंचायत स्थाना के जगीर गांव की जीरो आईडी शाहनहर में लोगों ने बॉडी को तैरते देखा। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर के किनारे दो युवतियों के शव बरामद किये। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों शव आपस में एक दुपट्टे से बंधे हुए थे और यह दोनों ही शव मछली पकड़ने के जाल में फंसे हुए थे। पुलिस इस मामले को आत्महत्या की नजर से देख रही है, क्योंकि दोनों युवतियों की बाहें दुपट्टे से आपस में बंधी हुई थीं।
Latest
- राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की लोकप्रियता से घबराई भाजपा
- बदले गए कांगड़ा और मंडी जिला के एसपी, महिला IPS संभालेंगी कमान
- कांग्रेस सरकार ने हमारे संस्थान किए डिनोटिफाई, अब उनका नेता ही हो गया डिनोटिफाई
- जिस कॉलेज से शुरू हुआ CM सुक्खू का राजनीतिक सफर, मुख्यतिथि बनकर की 5 करोड़ की घोषणा
- चंडीगढ-मनाली NH पर पुलिस ने पकड़ ली 5 किलो 102 ग्राम चरस