एमबीएम न्यूज/पांवटा साहिब
शराब पीकर पति द्वारा पिटाई से दहशत का सामना कर रही दो बच्चों की मां ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने खारा गांव के रहने वाले महिला के पति अवतार सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला आईपीसी की धारा -306 के तहत दर्ज कर लिया है, जिसमें जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।
प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि सूरजपुर की रहने वाली श्यामा देवी की शादी खारा गांव में अवतार सिंह के साथ करीब 10 साल पहले हुई थी। इसके बाद कुछ समय से महिला का पति शराब के नशे में धुत्त होकर उसकी पिटाई करता था। इसी से तंग आकर महिला ने आज सुबह फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
डीएसपी प्रमोद चौहान ने घटना की पुष्टि की है।