एमबीएम न्यूज़/ पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में एक बार फिर तेज़ रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बीते बुधवार की देर रात यहां ओवरस्पीड कार स्वार ने दो लोगों को ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात करीब 9 बजे औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में शिलाई से पांवटा की ओर आ रही एक तेज़ रफ्तार काले रंग की मारूति स्विफ्ट कार (एचपी17बी 3031) ने एक मोटरसाईकल सवार व एक रेहडी वाले को ज़ोरदार टक्कर मार दी।
इस टक्कर में रिजेंसी कार्बाईड कम्पनी के मैनेजर गुरमीत सिंह (47) पुत्र सतनाम सिंह निवासी गुरदासपुर पंजाब व हरिंदर सिंह (38) पुत्र मुंडीलाल निवासी फरीदाबाद उत्तर प्रदेश गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को निजी वाहनों द्वारा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। उद्योग में बतौर मैनेजर तैनात गुरमीत सिंह अपने काम से घर वापस लौट रहे थे।
अचानक पीछे से कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उसके सर पर काफी टांके आए हैं। उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी गम्भीर चोटें आई हैं। जबकि रेहडी लेकर घर लौट रहे हरिंदर का जबडा टूट गया है। उसके सर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर राघव ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रैफर कर दिया गया है। उधर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि जिस युवक की कार से यह हादसा हुआ है वह अक्सर नशे की हालत में सड़कों पर वाहन दौड़ता है। पहले भी कई बार जानलेवा दुर्घटनाओं को अंजाम दे चुका है। लेकिन बावजूद इसके पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती है।
Latest
- राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की लोकप्रियता से घबराई भाजपा
- बदले गए कांगड़ा और मंडी जिला के एसपी, महिला IPS संभालेंगी कमान
- कांग्रेस सरकार ने हमारे संस्थान किए डिनोटिफाई, अब उनका नेता ही हो गया डिनोटिफाई
- जिस कॉलेज से शुरू हुआ CM सुक्खू का राजनीतिक सफर, मुख्यतिथि बनकर की 5 करोड़ की घोषणा
- चंडीगढ-मनाली NH पर पुलिस ने पकड़ ली 5 किलो 102 ग्राम चरस