सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं
बिलासपुर के पूर्व विधायक के बेटे को लेकर सोमवार को मंडी पुलिस ने बिलासपुर में दबिश दे डाली। जानकारी के अनुसार 20 जून को मंडी में 498 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए पूर्व विधायक के बेटे ने पुलिस को आधार कार्ड व स्कूल का प्रमाण पत्र दिया गया था। जिसमें लडके कि उम्र नाबालिग थी।
लेकिन इसलिए नाबालिग होने के कारण पुलिस ने उसे ऊना कोर्ट भेज दिया था। लेकिन पुलिस ने सही वेरिफिकेशन के लिए पंचायत व स्कूल का रिकॉर्ड भी खंगाल दिया है। आधार कार्ड व दसवीं के स्कूल प्रमाण पत्र पर जन्मतिथि 11मार्च 2001 है।
जबकि पंचायत रिकॉर्ड में विधायक के बेटे की उम्र पंचायत रिकॉर्ड खंगालने पर 11मार्च 2000 हजार पाई गई है। पुलिस ने पंचायत का रिकॉर्ड जब्त कर लिया है। पुलिस आज जुवेनाइल कोर्ट में दस्तावेज पेश करेगी। कोर्ट ही लड़के की उम्र के बारे में सही फैसला करेगा।
Latest
- #Kullu : भालू ने भेड़ पालक पर हमला कर किया लहूलुहान, PGI रैफर
- नगर निगम मंडी में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 74 करोड 52 लाख 26 हजार
- घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
- ऊना : सूखे खैर कटान की आड़ में हरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, 72 मौच्छे बरामद
- महीने भर में बन जाएगा बनखंडी चिड़ियाघर का ‘मास्टर लेआउट प्लान’