एमबीएम न्यूज/पांवटा साहिब
शहर में पुलिस ग्राउंड के समीप दर्दनाक हादसा पेश आया है। जामुन के पेड़ से गिरने से 11 साल के बालक गोलू पुत्र बलबीर निवासी वार्ड नंबर-10 देवीनगर की मौके पर मौत हो गई। जामुन खाने की चाह में बालक पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान अचानक पांव फिसलने पर सड़क पर जा गिरा। सिर पर गहरी चोट आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना मिलते ही बालक की मां रीता देवी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से गोलू को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। इन दिनों जामुन के पेड़ों पर फल लगे हुए हैं, जो छोटे बच्चों केा काफी आकर्षित करते हैं। शहर के बीचोंबीच हुई इस घटना से हर कोई स्तब्ध है।
जानकारी मुताबिक 11 साल का मासूम तोड़े जामुनों के साथ ही नीचे गिरा। लोगो के मुताबिक जामुन के पेड़ पर चढ़ना बेहद खतरनाक होता है।