एमबीएम न्यूज/नाहन
शिलाई उपमंडल के कांडी सुंदराडी-कंठ संपर्क मार्ग पर एक बोलेरो कैंपर (एचपी08ए-2899)के गहरी खाई में लुढक़ जाने की खबर आ रही है। हादसा शनिवार शाम 6 बजे के आसपास हुआ है। जानकारी के मुताबिक हादसे में करीब 15 साल के किशोर की मौत हुई है। करीब 16 लोग घायल हुए हैं। 6 की हालत नाजुक है, जिन्हें पांवटा रैफर कर दिया गया है।
हालांकि हादसे से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन बताया जा रहा है कि घायलों को शिलाई अस्पताल पहुंचा दिया गया है। हादसा शिलाई से करीब 8 किलोमीटर दूर हुआ है। जानकारी यह भी मिली है कि यात्रियों से भरी बोलेरो धार चांदना आ रही थी। यह खबर मिली है कि कैंपर में सवार लोग एक शादी समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे थे। कैंपर कांडी सुंदराड़ी से धार चांदना जा रही थी। मृतक की पहचान 15 वर्षीय विकास पुत्र कर्मजीत के तौर पर की गई है।
शिलाई अस्पताल में अफरा-तफरी मची हुई है। गंभीर तौर पर घायलों को रैफर किया जा रहा है। हादसे की जांच कर रहे एएसआई का कहना है कि एक किशोर की मौत हुई है, जबकि 16 घायल हुए हैं।
घायलों की पहचान सुखराम पुत्र साधुराम निवासी नेरवा, प्रवीण पुत्र छांजिया राम निवासी डक्कर, रघुवीर पुत्र तुलसी राम निवासी कांडी, पवन पुत्र जबल सिंह निवासी चंडीगढ़, अजय पुत्र विजय कुमार निवासी खरड़, विनित पुत्र रणवीर सिंह निवासी कुपवी, कुलदीप पुत्र मंगना राम निवासी कुपवी, गिरीश पुत्र दुला राम निवासी कुपवी, अजय पुत्र खजान सिंह निवासी कलेट, नेतर सिंह पुत्र गुमान सिंह निवासी शिलाई व आत्मा राम पुत्र बधानू राम निवासी चिम्मो के रूप में हुई है। फिलहाल हादसे के 11 घायलों की पहचान हो पाई है।