एमबीएम न्यूज़/हमीरपुर
सीटू राज्य कमेटी ने हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के राज्याध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर पर दो महिलाओं द्वारा चपलों से पिटाई के मामले को प्रत्याशित और ट्रेड यूनियन आंदोलन के लिए शर्मनाक करने वाली घटना बताया। राष्ट्रीय सचिव सीटू डॉ कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के संबंध में शंकर सिंह चंदेल द्वारा जारी ऑडियो टेप में जिस तरह की अभद्र व अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। वह भारतीय मजदूर संघ के नेताओं का महिलाओं के प्रति उनकी गंदी मानसिकता को बताता है।
भारतीय मजदूर संघ के नेता भाजपा सरकार आने पर उनके स्तुति गान में लग गए हैं और सत्ता का नशा उनके दिमाग मे चढ़ गया है। भारतीय मजदूर संघ और हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के नेताओं को अब परिवहन को रोडवेज बनाने की मांग की याद नही आ रही है । उन्होंने कहा कि अब उन्हें नई पेंशन स्कीम के तहत संघर्ष करने की भी कोई चिंता नही है।
नरेंद्र मोदी सरकार ने नए मोटर व्हीकल एक्ट को मंजूरी दे दी है, जिसमे परिवहन कर्मचारियों की सेवा शर्तों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। नरेंद्र मोदी सरकार में पेट्रोल व डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं और परिवहन मजदूर संघ के नेता प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री का गुणगान करने में व्यस्त हैं।
https://youtu.be/7bTf1ACwHz8
कश्मीर सिंह ने कहा कि परिवहन निगम में रेगुलर ड्राइवर कंडुक्टरों की भर्ती नही की जा रही और परिवहन संघ के नेता मंत्रियों के गलियारों में मदहोश हैं। परिवहन कर्मचारियों को परिवहन संघ के नेताओं के दो मुहें कार्यकलाप को देखते हुए परिवहन निगम के कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई को तेज करना चाहिए। सीटू राज्य कमेटी परिवहन मजदूरों के संघर्ष का पहले की तरह समर्थन करेगी। सीटू ने मांग की है शंकर सिंह को महिलाओं के लिए की गई अभद्र टिप्पणी के लिए बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।