एमबीएम न्यूज/नाहन
शिमला हाईवे पर तेज रफ्तारी लगातार सफर करने वालों के लिए जोखिम पैदा कर रही है। दरअसल कुछ साल पहले सडक़ का दर्जा स्टेट रोड से बढक़र इंटरमीडिएट हो गया। कई तकनीकी खामियां सडक़ को चौड़ा करने में रह गई। यह अलग बात है कि अब इस सडक़ को नेशनल हाईवे का दर्जा मिला है, लेकिन कार्य कब शुरू होगा, यह पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता।
शनिवार करीब 12 बजे के आसपास लादू के समीप एक तेज रफ्तार कार सडक़ के बीचोंबीच ही पलट गई। फिर यह गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। वीरवार को भी बनेठी के नजदीक दो कारों की आमने-सामने की भिडंत में पांच लोग घायल हो गए थे। इसमें से भी दो को पीजीआई रैफर किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार 12 बजे के आसपास लादू के नजदीक कार पलट गई।
संभावना जताई जा रही है कि समतल सडक़ होने की वजह से रफ्तार ज्यादा रही होगी। इंटरमीडिएट सडक़ का निर्माण करने वाला सडक़ अधोसंरचना विकास निगम पहले ही कह चुका है कि नाहन से कुम्हारहट्टी के बीच गति की अधिकतम सीमा 40 किलोमीटर प्रति घंटा है, लेकिन वाहन चालक 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड को भी पार कर लेते हैं।
Latest
- नगर निगम मंडी में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 74 करोड 52 लाख 26 हजार
- घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
- ऊना : सूखे खैर कटान की आड़ में हरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, 72 मौच्छे बरामद
- महीने भर में बन जाएगा बनखंडी चिड़ियाघर का ‘मास्टर लेआउट प्लान’
- संगड़ाह में तेंदुए ने 2 बैल समेत एक गाय को बनाया अपना निवाला