सुभाष कुमार गौतम /घुमारवीं
उपमंडल के अन्तर्गत भराडी ग्राम पंचायत डंगाार के गांव हरितल्यांगर (मैरे) के सेवानिवृत्त सैनिक अशोक कुमार पुत्र सीता राम(38) की शुक्रवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार अशोक कुमार हाल ही में सेना से रिटायर हुए थे। वीरवार को अशोक कुमार का घर पर झगड़ा हुआ था। गांव के लोगों ने उसे समझाया, लेकिन शुक्रवार को अशोक ने फिर झगड़ा किया तो घर वालों ने दुखी होकर पुलिस को बुला लिया।
पुलिस के मनाने से भी नहीं माना तो पुलिस उसे अपने साथ भराडी पुलिस थाना में ले गई, ताकि वहाँ समझा बुझा कर मामला शांत हो जाए। कुछ ही समय बाद ही अशोक की तबीयत बिगड़ गई, पुलिस ही अशोक को घुमारवीं सिविल अस्पताल में ले गई। इसके बाद परिवार को सूचित कर दिया गया। अस्पताल में अशोक की मौत हो गई।
डीएसपी राजेन्द्र कुमार जस्वाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व छानबीन की जा रही है। मौत के कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा। पूर्व सैनिक अपने पीछे मां हंसरी देवी, पत्नी रीना देवी व एक बेटा छोड़ गया है।
Latest
- आर्मी से रिटायर्ड शख्स से विदेश भेजने के नाम पर 3 लाख की धोखाधड़ी
- हिमाचल में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार…96 घंटों में 645 नए मामले, शासन-प्रशासन की बढ़ी चिंता
- प्रदेश सरकार हिमाचल में शुरू करने जा रही हिम इन्वेस्टमेंट ब्यूरो
- ऊना : होटल के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला पंजाब के व्यक्ति शव
- युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाए गए कमल, 31 को BDC के चुनाव