एमबीएम न्यूज/नाहन
क्या आप जानते हैं, प्रदेश पुलिस में शार्प शूटर कौन है। मतलब अचूक निशानेबाज पुलिस कर्मियों से है। दरअसल 15 से 17 जून तक नाहन के समीप जुड्डा का जोहड़ में राज्य स्तरीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी धौलाकुआं में तैनात सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार को बैस्ट पिस्टल शूटर घोषित किया गया। यानि वो पिस्टल से निशाना साधने में सबसे ज्यादा माहिर हैं। स्पष्ट शब्दों में पिस्टल के निशाने में पुलिस महकमे के नंबर-1 कर्मी हैं।
इसी तरह चतुर्थ भारतीय आरक्षित वाहिनी जंगलबैरी में तैनात हैड कांस्टेबल अनिल कुमार को कारबाईन चलाने में सबसे अधिक महारत है, जिन्हें बैस्ट कारबाईन शूटर घोषित किया गया है। हालांकि राईफल में किसी को भी बैस्ट शूटर घोषित नहीं किया गया है, लेकिन सीएम की सुरक्षा में तैनात हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार को राईफल का अचूक निशानेबाज माना जाता है।
प्रतियोगिता में बैस्ट पिस्टल शूटर सुरेश को दो स्वर्ण व दो रजत पदक हासिल हुए हैं। ओवरऑल स्कोर में सबसे बेहतरीन रहे। कारबाईन की चार स्पर्धाओं में अनिल कुमार ने दो स्वर्ण पदक हासिल किए। साथ ही एक स्वर्ण पदक हासिल किया। खास बात यह है कि कारबाईन के एक मुकाबले में सुरेश व अनिल का भी करीबी मुकाबला रहा।
इस तरह से आंके गए पुलिस के बेहतरीन निशानेबाज..
राईफल 100 यार्ड में द्वितीय आईआरबी बटालियन के विनय कुमार को स्वर्ण पदक मिला। वहीं सिरमौर में तैनात कांस्टेबल अमित चौहान व कांगड़ा के एचएचसी संजय कुमार को क्रमश: रजत व स्वर्ण पदक मिले। 200 यार्ड में सुनील कुमार (शिमला), विकाश कुमार (चतुर्थ आईआरबी), विशाल सूर्या (छठी आईआरबी) को क्रमश: पहले तीन स्थान मिले। 300 यार्ड में एएसआई सुमेर चंद (शिमला), एसआई देवराज (बद्दी), इंदू बाला (छठी आईआरबी) को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला।
राईफल की 300 मीटर की थ्री पॉजीशन में सीआईडी में तैनात सुरेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। शिमला के एएसआई रंजीत सिंह को रजत पदक मिला व छठी आईआरबी के निरूपन शर्मा ने कांस्य पदक पाया। पिस्टल की 13 यार्ड में एसआई सुरेश कुमार, एएसआई पवन कुमार व हैड कांस्टेबल उपसम ने पहले तीन स्थान हासिल किए। 25 यार्ड में एएसआई पवन कुमार, एसआई सुरेश कुमार व उपसम को पहले तीन स्थान हासिल हुए। 30 यार्ड में हैड कांस्टेबल विशाल व सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार को पहले दो स्थान मिले, जबकि तीसरा स्थान राजेश कुमार को मिला। 50 यार्ड में सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
हैड कांस्टेबल उपसम व एएसआई पवन कुमार को क्रमश: रजत व कांस्य पदक मिला। कारबाईन में कांस्टेबल सन्नी ने 50 यार्ड (स्नैप पॉजीशन) में स्वर्ण पदक बटोरा। हैड कांस्टेबल दिनेश व एएसआई भवानी शंकर को क्रमश: रजत व कांस्य पदक मिला। 50 यार्ड में हैड कांस्टेबल अनिल कुमार, हैड कांस्टेबल हेम चंद व कांस्टेबल सन्नी को क्रमश: पहले तीन स्थान मिले। 40 यार्ड में एसआई सुरेश कुमार, एचसी अनिल कुमार व एएसआई भवानी शंकर को पहले तीन स्थान मिले। इसी तरह 25 यार्ड में हैड कांस्टेबल अनिल कुमार, एएसआई भवानी शंकर व एचसी दिनेश ने प्रथम तीन स्थान अर्जित किए।
Latest
- सिरमौर से रुखसत होंगे शानदार HPS वीर बहादुर, होंगे कांगड़ा के ASP
- पांवटा साहिब में पुलिस कर्मियों पर पथराव करने वाले 5 काबू, ये था मामला…
- सदन में गूंजा आउटसोर्स कर्मियों का मुद्दा, CM बोले 750 रुपए बढ़ाया गया मानदेय
- चलती बस का दरवाजा खुलने से सड़क पर गिरी युवती, PGI रैफ़र
- “हारमनी ऑफ द पाइन्स” की जल्द ही बड़े पर्दे पर होगी एंट्री