एमबीएम न्यूज़/ ऊना
गगरेट विस क्षेत्र के गांव घनारी में सोमवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे एक सूमो (एचपी 19सी 8753) के पलटने से उसमें सवार सात लोगो के घायल होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार ऊक्त सूमो गाड़ी घनारी से दौलतपुरचौक की तरफ आ रही थी। घनारी में पुल के नजदीक एक निजी बस ने उसे ओवरटेक किया।
ऊक्त सूमो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे की तरफ खेतो में जा गिरी। स्थानीय लोगो ने घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस द्वारा एफआरयू अस्पताल दौलतपुर चौक पहुंचाया। उनको प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाई गई। अस्पताल सूत्रों के अनुसार रमा शर्मा धर्मपत्नी विजय कुमार गंभीर रूप से घायल है। उसकी आंख के ऊपरी हिस्से और सिर पर काफी चोटें आई है।
इसके अतिरिक्त घायलों में पवन कुमार सुपुत्र देवराज, विजय कुमार सुपुत्र दुर्गा दास, आशीष कुमार सुपुत्र विजय कुमार, शशि वाला धर्मपत्नी रविंद्र कुमार, संजीव कुमार सुपुत्र भगवंत सिंह इत्यादि शामिल हैं। जिनका अस्पताल में समाचार लिखे जाने तक इलाज चल रहा था।
उधर गगरेट थाना से मौके पर पहुंचे आईओ बलबीर सिंह ने ऊक्त सड़क दुर्घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दोनों पार्टियों में आपसी समझौता होने की वजह से मामला दर्ज नही हुआ है।