एमबीएम न्यूज़ /पांवटा साहिब
शहर में सिलेंडर को लेकर हुई झड़प में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना आज शाम ग्राम भूपुर की है, जहां गैस वेल्डिंग के सिलेंडर को लेकर दो पडोसियों में बहस हो गई और उसके बाद यह बहस देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गई। जिसके बाद महेश कुमार (उम्र 31 वर्ष) व उसकी मां बबली देवी (उम्र 51 वर्ष) पर उनके पड़ोसियों खानू व रामा ने डंडो व बेलचे से हमला बोल दिया। इस खूनी झड़प में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
महेश कुमार के सर पर बेलचे से वार किया गया, जिससे उसे काफी गंभीर चोटें आई हैं। उसके सर पर काफी टांके आये हैं तथा उसकी मां को भी काफी गम्भीर चोटें आई हैं। इस झडप के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद महेश कुमार को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है, वही उसकी मां बबली की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर कार्यवाही शुरु कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा ने की है।