नाहन : सोमवार को भारी बारिश के चलते नाहन-शिमला मार्ग पूरी तरह से यातायात के लिए बाधित रहा। नाहन से करीब 4 किलोमीटर दूरी पर सडक पर भारी मलबा आ गिरा जिससे यातायात करीब 7 घंटे बाधित रहा। मार्ग बंद होने के चलते सैंकडो मार्ग फंसे रहे जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतें पेश आई। सडक के दोनो तरफ वाहनों की लम्बी – लम्बी कतारें नजर आई। मार्ग करीब 12 बजे बंद हुआ और शाम करीब 6 बजे यातायात के लिए बहाल हुआ। मार्ग बंद होने के चलते प्रशासन ने किसी तरह की कोई कारवाई नहीं की। नतीजन लोगों को अपने पैसों से जेसीबी लानी पडी तब जाकर कहीं मार्ग बहाल हुआ। बाहरी राज्यों से आए मुसाफिरों ने प्रदेश सरकार व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ खासी नाराजगी जताई। लोगों ने बताया कि प्रशासन को तुरन्त मौके पर जेसीबी मशीनें भिजवानी चाहिए मगर प्रशासन की तरफ से ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। मुसाफिरों के मुताबिक इस बारे में संबधित विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया गया मगर इस बारे में कोई कारवाई होती नजर नहंी आई।
Latest
- पूराना जुन्गा रूट पर बहाल की जाए बसें, चालक-परिचालक को मिले पुलिस सुरक्षा
- यूजीसी ने PhD में प्रवेश के बदले ये नियम…
- बागियों को टिकट देने पर बोले भाजपा के पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, नाराजगी तो है पर पार्टी सर्वोपरि
- WATCH VIDEO : विक्रमादित्य सिंह बोले, मंडी में आपदा के दौरान कंगना जी क्यों नहीं दिखीं?
- मनाली : हिमस्खलन की चपेट में आया JCB ऑपरेटर, लापता…रेस्क्यू ऑपरेशन जारी