रेणु कश्यप/नाहन
देवभूमि की धरती पर रविवार शाम 4:47 बजे एक इतिहास बना है। हालांकि शाम के हीरो अंतरराष्ट्रीय धावक सुनील शर्मा रहे, लेकिन ऐतिहासिक पल के गवाह विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी थे। चौगान मैदान के इतिहास में भी यह पहली बार हुआ, जब एशियन रिकॉर्ड यहां टूटा हो। धावक सुनील शर्मा को 6:36 बजे विधानसभा अध्यक्ष ने ट्रेड मिल से उतारा।
दरअसल रिकॉर्ड बनने के बाद सुनील कुछ देर की बे्रक के बाद फिर ट्रेड मिल पर दौडऩे लगे थे। चीते में ट्रेड मिल से उतरने के बाद भी गजब की फुर्ती बनी हुई थी। विधानसभा अध्यक्ष को राष्ट्रीय ध्वज के साथ चौगान मैदान का चक्कर लगाने का आवेदन सुनील ने किया। शाम के हीरो का आवेदन कैसे ठुकरा सकते थे, लिहाजा हाथ में तिरंगा उठाकर वंदे मातरम के तरानों के बीच बिंदल साहब भी चौगान मैदान में दौडऩे लगे। पीछे-पीछे सैंकड़ों का हजूम भी दौड़ रहा था। वाकई में नजारा देखने लायक था।
विधानसभा अध्यक्ष करीब एक घंटे तक मैदान में पूरे जोश के साथ डटे हुए थे। डॉ. राजीव बिंदल भी सुनील के जज्बे से बेहद प्रभावित थे। सुनील के साथ मैदान में दौड़ लगाने के बाद मंच पर जब संबोधन के लिए पहुंचे तो कहा, जल्द ही पूरी टीम को मुख्यमंत्री से मिलवाएंगे। तीनों रोगियों को 11-11 हजार रुपए की राशि प्रदान करने के अलावा आयोजन समिति को 31 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।
कुल मिलाकर 1621 में बने ऐतिहासिक नाहन शहर में 22 अप्रैल 2018 की शाम 4:47 बजे का समय इतिहास बना है, जिसकी पुनरावृति इस मैदान में सुनील के अलावा शायद ही कोई कर पाए।