मनाली (एमबीएम न्यूज): पर्यटन नगरी मनाली में मंगलवार सुबह दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह लोगों ने एक व्यक्ति को मनाली के रामबाग पार्क में उसके अस्थाई निवास में बेहोशी की हालत में देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर व्यक्ति को मृत पाया।
मृतक की पहचान सुभाष कुमार पुत्र गंगा राम आयु 35 वर्ष गांव व डाकखाना वाहा जिला आगरा यूपी निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्राथमिकी जांच में मृतक की मृत्यु शराब का सेवन अधिक करने से हुई है। मृतक पार्क में झूला चलाता था तथा वहीं पर ही रहता था। पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के अधीन केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के शव का पंचनामा कर शव परिजनों को सोंप दिया गया है।
एक अन्य घटना में वाहंग पुल के पास एक युवक मृत पाया गया। पुलिस द्वारा उपलब्ध जानकारी के अनुसार मृतक सुनील आयु 22 वर्ष झारखण्ड निवासी क्लाथ की एक चाय की दुकान में काम करता था और वह मनाली घूमने निकला था। वाहंग दरिया के निकट पुल के पास सुवह उसे मृत हालत में देखा गया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के तहत केस दर्ज कर छानवीन शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।