नाहन: प्रदेश में सता परिवर्तन को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश में विशाल परिवर्तन रैलियां आयोजित की जा रही है। इसी कडी में कांग्रेस की तीसरी परिवर्तन रैली सिरमौर जिला के नाहन में 17 जून को आयोजित की जा रही है। परिवर्तन रैली को लेकर जिला कांग्रेस की तैयारियां जोरों पर है। आज परिवर्तन रैली के आयोजन को लेकर जिला के पांचो चुनाव क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व कांग्रेसी विधायक हर्षवर्धन चौहान ने की। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक गंगू राम मुसाफिर, विधायक कुश परमार सहित 80 कार्यकर्ताओ ंने हिस्सा लिया। रैली को सफल बनाने को लेकर बैठक में कार्यकर्ताओं की राय ली गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष का दावा है कि यह रैली सबसे कामयाब रैली साबित होगी और इसमें करीब 10 हजार कार्यकर्ता शिरकत करेगें। जिलाध्यक्ष कांग्रेस हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सता परिवर्तन रैली में जिला के सभी पांचो चुनाव क्षेत्रों से हजारों की तादाद में कार्यकर्ता हिस्सा लेगें। उन्होनें कहा कि रैली में कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहेगें। उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार के इस कार्यकाल में प्रदेश की जनता इनकी जन विरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है और लोगों ने इस सरकार को उखाड फैंकने का मन बना लिया है।