ऊना (एमबीएम न्यूज़) : पुलिस चौकी संतोषगढ़ के तहत मजारा में पिकअप गाड़ी व स्कूटी में टक्कर हो गई। हादसे में 39 वर्षीय स्कूटी चालक की
मौत हो गई। मृतक की पहचान दर्शन सिंह पुत्र महिंद्र सिंह निवासी मजारा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात दर्शन सिंह अपनी स्कूटी अजौली से संतोषगढ़ की तरफ जा रहे थे। मजारा पहुंचने पर अचानक संतोषगढ़ से अजौली की तरफ आती हुई एक पिकअप गाड़ी के साथ टक्कर हो गई। हादसे में दर्शन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में पहुंचाया। दर्शन सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में रैफर कर दिया। चंडीगढ़ ले जाते समय दर्शन सिंह की मौत हो गई।
संतोषगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों का सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
