ऊना (एमबीएम न्यूज़): टक्का गांव में 39 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजनों ने महिला को ऊना अस्पताल भर्ती करवाया।, जहां उसकी हालत में सुधार आ रहा है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार टक्का निवासी सलोचना देवी ने मंगलवार रात को अज्ञात कारणों से किसी जहरीले पदार्थ को खा लिया। परिजनों को जैसे ही पता चला, तो तुंरत ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसकी हालत में सुधार आया है। महिला ने जहर क्यों निगला, अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि पीडि़ता को अस्पताल में उपचार दिया गया है।
एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।