चम्बा (एमबीएम न्यूज़) : सुल्तानपुर से 108 एम्बुलेंस की सर्विस करवाने के बाद सिविल अस्पताल चुवाड़ी वापिस जा रहे चालक 300 फुट खाई में गिरे घायल व्यक्ति की जान बचाई है। जानकारी अनुसार सुरेश कुमार पत्नी सहित सिहुंता में एक शादी समारोह से वापिस आ रहा था। बाथरी से कुछ ही दूरी पर सुरेश का पांव फिसल गया और खाई में जा गिरा। पत्नी मदद के लिए आवाज लगाने लगी।
इतने में तरसेम कुमार निवासी कंडोर तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा सुलतानपुर से 108 गाड़ी की सर्विस करवा कर वापिस लौटा औऱ महिला को सड़क पर देखकर गाड़ी रोक दी और पूरी बात सुनने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद खाई में गिरे सुरेश को निकाला। जिसे उपचार के लिए बाथरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहाँ घायल को उपचार दिया गया। अब घायल की तबियत मे सुधार बताया जा रहा है