हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़ ): बुंबलू बीट के खरोटा में हुए पेड़ों के अवैध कटान मामले की जांच अब पुलिस के हाथों में गई है। पुलिस का एक दल स्थानीय पंचायत प्रधान सहित मौके पर भी पड़ताल कर चुका है। लेकिन इस पड़ताल में क्या जानकारी मिली है। इसे पुलिस सार्वजनिक नहीं कर रही है। पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश में है कि आखिर इन पेउ़ों को किसने और क्यों काटा । पुलिस के डीएसपी बड़सर की मानें तो सारे मामले की खुफिया तरीके से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Demo Pic
पुलिस को इस बात का भी अंदेशा है कि वन विभाग को पेड़ों के कटान के बारे पहले से ही जानकारी थी। कटान किसने करवाया है। इस बारे भी वन विभाग को जानकारी होने की थ्योरी पर पुलिस जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से भी इस बारे जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को यह जानकारी मिल चुकी है कि इन पेड़ों को कटान का काम करने वाले विशेष लोगों के लिए कटवाया गया है। पुलिस उस गाड़ी को तलाश करने का प्रयास कर रही है। जिसमें पेड़ों को काट कर ले जाया गया है।
इससे पहले वन विभाग ने 21 नबंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। हालाँकि विभाग के अधिकारी सभी पेड़ों के कटान को अवैध नहीं मान रहे हैं। इन का मानना है कि मौके पर कुछ एक पेड़ ही ताजे काटे गए हैं। एक पेड़ को विभाग दाह संस्कार के लिए काटे जाने की बात कर रहा है। विभाग अन्य पेड़ों के कटान को विभाग पुराना होने का मामला बता रहा है। लेकिन विभाग इस बात को स्पष्ट नहीं कर पा रहा है ये पुराने पेड़ बिना स्वीकृति के कैसे काटे गए हैं।डीएफओ प्रीती भंडारी का कहना है कि‘जांच में किसी विभाग के कर्मचारी की संलिप्तता या लापरवाही पाई जाती है तो सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।