ऊना(एमबीएम न्यूज़): जिला में तीन लोगों ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगडऩे पर पीडि़तों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामलों के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। अभी तक जहर खाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। 

पहला मामला अंब थाना के तहत मैड़ी का है। जहां निर्मल कुमारी (49) ने शनिवार सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं दूसरा मामला गगरेट के जाडला का है, जहां 19 वर्षीय बबलू ने शुक्रवार सायं को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को पता चलते ही वह उसे जिला अस्पताल लेकर आए।
तीसरा मामला रामपुर गांव का है, जहां 35 वर्षीय पंकज ने शुक्रवार शाम को किसी जहरीले पदार्थ को खा लिया। तबीयत बिगड़ता देख परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीडि़तों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत में सुधार आया है। उधर, एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है। पीडि़तों के परिजनों के भी ब्यान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।