हमीरपुर (एमबीएम न्यूज) : राष्ट्रपिता की प्रतिमा की हिफाजत अब तीसरा नेत्र करेगा। गांधी प्रतिमा की तोडफ़ोड करने वाले शातिरों को पकडऩे में नाकाम रही पुलिस ने अब यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। बापू की प्रतिमा से हुई बर्बरता के बाद बेहतरीन क्वालिटी के चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस ने गांधी चौक पर कैमरे स्थापित किए हैं। अब हरेक लोकेशन से प्रतिमा पूरी तरह स्पष्ट दिखेगी।

किसी भी सूरत में राष्ट्रपिता का अपमान करने पर पुलिस अब त्वरित कार्रवाई करेगी। जाहिर है कि पिछले कुछ दिनों गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा की तोडफ़ोड़ की गई है। शातिरों ने महात्मा गांधी की लाठी को तोडक़र चकनाचूर कर दिया। मालाएं व चश्मा तोडक़र राष्ट्रपिता के चेहरे को काले कपड़े से बांधा गया। शहर के दिल गांधी चौक में हुए राष्ट्रपिता के अपमान के बाद अब पुलिस ने यहां बेहतर क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।
बताते चलें कि महात्मा गांधी की प्रतिमा से हमीरपुर में हुई बर्बरता में पुलिस के हाथ सुराग लगने के बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। स्थानीय लोगों ने ही तीन लोगों को महात्मा गांधी की प्रतिमा की तोडफ़ोड़ करते देखा है। गांधी चौक पर अब तक पुलिस ने कोई भी सीसीटीवी कैमरा स्थापित नहीं किया था। काफी समय पहले भी एक बार महात्मा गांधी प्रतिमा की तोडफ़ोड़ हो चुकी है। उस समय भी गांधी चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही गई थी। बाद में यह योजना ठंडे बस्ते में डाल दी गई। अब एक बार फिर हुई इस वारदात ने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।
सूत्रों की माने तो पुलिस के हाथ कोई भी अहम सुराग नहीं है। अब माना जा रहा है कि शातिरों को पहले से पता था कि गांधी चौक पर सीसीटीवी का पहरा नहीं है। ऐसे में उन्हें नहीं पकड़ा जा सकता। महात्मा गांधी की प्रतिमा में पुलिस ने अब गांधी चौक पर चार सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए हैं। अब हर लोकेशन से महात्मा गांधी की प्रतिमा साफ दिखेगी।