हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़ ): बड़सर भाजपा ने चुनावों में पार्टी विरोधी कार्य करने पर दो नेताओं पर गाज गिराई है। भााजपा ने राकेश बबली तथा कमल नयन को भाजपा से निष्कासित कर दिया है। बड़सर भाजपा ने सर्वसहमति से दोनों को पार्टी से बर्खास्त करने का निर्णय लिया है। भाजपा मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को मैहरे में बड़सर भाजपा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर की अध्यक्षता में सपन्न हुई। इस बैठक में मंडल कार्यकारिणी टीम के आलावा मोर्चाे व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इस बैठक में चुनाव के बारे में चर्चा हुई। बैठक में प्रचार अभियान में दायित्व निभाने पर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की सक्रियता निभाने पर धन्यवाद किया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय किसान मोर्चा के सदस्य राकेश बबली तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमल नयन को पार्टी विरोधी कार्य करने पर पार्टी से छह साल के लिए बाहर कर दिया। दोनों नेता पार्टी से टिकट की दावेदारी जताते रहे हैं तथा पार्टी के समान्तर अलग से बैठकों को आयोजन करते रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक चुनाव प्रचार अभियान के दौरान पार्टी के पदाधिकारी दोनों नेताओं से मिले तथा चुनाव प्रचार में साथ चलने का कहते रहे। लेकिन दोनों नेताओं ने पदाधिकारियों के आग्रह को ठुकरा दिया तथा पार्टी विरोधी कार्य करते रहे। इससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है। बुधवार को मैहरे में भाजपा मंडल की बैठक में दोनों नेताओं के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कार्यों पर चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने उन्हें पार्टी से हटाने की मांग उठाई। मंडल भाजपा ने सर्वसहमति से राकेश बबली तथा कमल नयन को पार्टी विरोधी कार्य करने पर प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया तथा इसकी सूचना जिला कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी व राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दी है।
इस बैठक में मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महामंत्री चतर सिंह कौशल, श्याम सिंह ढटवालिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढटवालिया, उपाध्यक्ष लीला देवी, रमेश शर्मा, सचिव दलजीत, रीता ठाकुर, संजय बन्याल, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमला बन्याल, किसान मोर्चा महासचिव जोगिंद्र पटियाल, भाजयुमो अध्यक्ष संजीव शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य कश्मीर सिंह, तिलक राज, डिंपल कुमारी, बीना व अंजू चंदेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा का कहना है कि भाजपा मंडल की बैठक में राकेश बबली व कमल नयन को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।