शिमला(एमबीएम न्यूज़): हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को चल रहे मतदान में दोपहर 12 बजे तक औसतन 28.6 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया। राज्य में मतदान शांतिपूर्ण हो रहा है और कहीं से भी अप्रिय घटना का समाचार नहीं है।

आज सुबह मतदान की गति धीमी थी, लेकिन दिन बढ़ते ही इसमें तेज़ी आनी शुरू हो गई। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ था और शाम 5 बजे तक चलेगा।
पहले दो घन्टों के दौरान राज्य में 13 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। राज्य के 50 लाख से अधिक मतदाता 337 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।