हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़): विधानसभा चुनावों से एक दिन पहले बुधवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र के कुछ इलाकों में माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ता ग्राम पंचायत सठवी में आपस में गुत्थम-गुत्था हो गए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ किसी अखबार में खबर लगी हुई थी तथा कांग्रेस के कार्यकर्ता उस खबर को जनता में उजागर करने का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आरोप लगाया जा रहा था कि कांग्रेस कार्याकर्ता अखबार को क्षेत्रों में बाँट रहे है इसी मामले को लेकर दोनों पार्टियों के कार्याकर्ताओं में हाथापाई हो गई। इस मामले को लेकर ढटवाल क्षेत्र में पूरा दिन चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। दिनभर कार्यकर्ताओं की गाडिय़ां इधर से उधर घूमती रही। अंत में दोनों दलों के कार्यकर्ता पुलिस स्टेशन बड़सर शिकायत दर्ज करवाने के लिए पहुंचे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा उनके एक वरिष्ठ कार्यकर्ता सतीश को किडनैप कर लिया गया है तथा हमारे कार्यकर्ता के साथ मारपीट की है। वहीं भाजपा कार्यकर्ता अपने उम्मीदवार के खिलाफ कीये जा रहे दुष्प्रचार को लेकर आक्रोशित थे। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक कांग्रेसी कार्यकर्ता को अखबार की फोटोस्टेट कॉपियां वितरित करते हुए पकड़ा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उन पर मारपीट का आरोप लगाया गया।
थाना प्रभारी जय नन्द ने बताया कि दोनों ही दलों के कार्याकर्ता शिकायत लेकर थाना में पंहुचे थे लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है शिकायत को लेकर छानबीन की जा रही है।