हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़ ): सूबे में विस चुनावों के आखरी दिन भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोक दी। बड़सर विस सीट पर चुनाव लड़ रहे बलदेव शर्मा के पक्ष में वोट मांगने केद्रीय गृह मंत्री पहुंचें। उन्होंने कांग्रेस पर हल्ला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के अब दिन समाप्त हो गए है। उन्होने कहा कि हिमाचल के लोगों का प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस सरकार से मोह भंग हो चुका है और अब प्रदेश की जनता ने भ्रष्ट सरकार को जड़ से उखाडऩे का मन बना लिया है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि हिमाचल को देव भूमि के नाम से जाना जाता है लेकिन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में यहां हुए घटिया कृत्यों ने देवभूमि को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में भाजपा की लहर चल रही है और आप कमल का बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाए। राजनाथ सिंह ने कहा कांग्रेस चुनावों से पहले ही चुनाव मैदान से बहार हो चुकी है।
जिससे प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस पहले ही हार मान चुकी है। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस कार्यकाल में प्रदेश की बदहाल स्थिति पर खेद वयक्त करते हुए कहा कि आज हिमाचल में सड़कों स्वास्थय तथा पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है परन्तु प्रदेश सरकार सोई हुई है। राजनाथ सिंह ने उपस्थित जनता से कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को जड़ से उखाडऩे के लिए कहा।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कांग्रेस तथा विधायक इन्द्र दत लखनपाल पर बड़सर का विकास न करने के आरोप जड़े। उन्होंने कहा कि लखनपाल बड़सर के सबसे निकम्मे विधायक के रूप में जाने जाएगें जो बड़सर में एक भी विकास कार्य करवाने में सफल नहीं हुए हैं।