हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : विस क्षेत्र भोरंज के भरेड़ी में भाजपा प्रत्याशी कमलेश कुमारी की चुनावी जनसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के न आने पर भाजपा समर्थक मायूस थे। लेकिन मोबाइल फोन पर उनके संदेश ने कार्यकर्ताओं में फिर से जोश भर दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में बिगड़ती का
नून व्यवस्था से जनता में आक्रोश है। कांग्रेस नेता जनता से सुरक्षा के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर जनता का भरोसा सरकार से निरंतर उठता जा रहा है।

प्रदेश में गुडिय़ा और वनरक्षक होशियार सिंह की हत्या सरकार की नाकामियों और प्रशासनिक खामियों को दर्शाती है। हिमाचल की धरती पर वो नेता कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे हैं। जो देशद्रोह के नारे लगाने वालों का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि यह मेजर सोमनाथ की धरती है। यहां ऐसे लोग वोट मांगने के लिए आ रहे हैं उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस कुछ दिन की मेहमान है।
अचानक उनकी तबियत खराब होने से वे यहां नहीं आ सकीं लेकिन कमलेश के जीतने के बाद वे जरूर यहां आएंगी। उन्होंने फ़ोन पर ही जनता से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की हिमाचल में भाजपा के सत्ता में आते ही
सूबे के गांव-गांव में केंद्र की मदद से विकास को गति दी जाएगी। वीरभद्र सिंह से हिमाचल की जनता का मोह भंग हो गया है।उसके बाद भाजपा रत्याशी कमलेश कुमारी ने मंच सम्भाला और अपने समर्थक में वोट मांगे। ओर कांग्रेस की नाकामियों को उजागर किया।