नाहन(एमबीएम न्यूज़): प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते 7 से 10 नवंबर तक आवागमन के लिए आम जनता को परेशानियों का सामना करना पडेगा। चुनाव के लिए निगम की बसे चार दिनों तक रूटों से गायब रहेगी। लोगों को अपने गंतव्य तक पंहुचने के लिए निजी बसों और टैक्सियों का साहरा लेना पडेगा। इस दौरान केवल लंबी दूरी व रात्री बसों को सामान्य तौर पर चलाया जायेगा।

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसे चुनाव के लिए नियुक्त कर्मचारियों को एसडीएम कार्यालय से पोलिंग बूथ पर ले जाने के लिए सात नवंबर तड़के से रवाना होगी। जिसके चलते जिला के 80 ग्रामीण क्षेत्रों के रूट प्रभावित होगे।
एचआरटीसी नाहन डिपू की 124 में से 78 बसे चुनाव के लिए चलाई गई है। छ: नवंबर की सायं निगम की बसे नाहन से राजगढ़, संगडाह, पांवटा साहिब व शिलाई के लिए रवाना होगी। जो सात नवंबर को तड़के एसडीएम कार्यालय में ज्वाईनिग देगे। उसके बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित किये गये रूट पर एक बस में पांच से छ: पोलिंग पार्टीयों को रवाना किया जायेगा।
सभी पोलिंग पार्टीयों को छोडकर निगम की बसे देर रात तक निगम के सबसे नजदीक के बस अड्डे पर पंहुचेगी। जहां से ये बसे आठ नवंबर को किसी बस के रूट पर रवाना होगी। रूट पुरा होने पर बसे नाहन पंहुचेगी। 9 नवंबर को ये बसे फिर उन्ही पोलिंग पार्टीयों को लेने के लिए रवाना होगी। जिनको इन्होंने सात नवंबर को पोलिंग बूथों पर छोडा था। मतदान पुरा होने के बाद निगम की बसे देर रात तक पोलिंग पार्टीयों को लेकर एसडीएम कार्यालय पंहुचेगी। जहां से 10 नवंबर दोपहर तक ये बसे नाहन मुख्यालय पंहुचेगी।
10 नवंबर को दोपहर बाद चुनाव के कारण प्रभावित हुये सभी रूट फिर से बहाल कर दिये जायेगे। जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए एचआरटीसी नाहन डिपू की 78 बसे जिला के 538 पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टीयो को पंहुचायेगी। नाहन विस में 16 बसे, श्रीरेणुकाजी विस में 25 बसे, पांवटा साहिब में 10 बसे, शिलाई में 10 बसे पच्छाद विस में नाहन डिपू की 11 बसों के अतिरिक्त 10 बसे सोलन डिपू की चुनाव में तैनात कर्मचारियों को उनके गंतव्य तक पंहुचायेगी।