ऊना (एमबीएम न्यूज़) : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रधानमंत्री पर भय की राजनीति करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री अंब के रामलीला मैदान में चिंतपूर्णी से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप कुमार के समर्थन में रैली के दौरान प्रधानमंत्री के चुनावी अभियान पर जमकर बोले। उन्होंने कहा कि मोदी चुनाव प्रचार नहीं कर रहे। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने प्रदेश पर हमला कर दिया है। ये अटपटा है। हमारे ऊपर चुनाव अभियान नहीं, हिमाचल के खिलाफ जंग का ऐलान लग रहा है। लेकिन हम उनसे डरने वाले नहीं हैं। वो हमें इतना कमजोर ना समझें कि हमरा उनकी एक धमकी एक आलोचना से दिल डांवाडोल हो जाए। उन्होंने कहा कि जिस किस्म का चुनाव इस वक्त हो रहा है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।
प्रधानमंत्री चुनाव के सिलसिले में दस बार हिमाचल जैसे छोटे राज्य में आए। मानों बंबार्डमेंट हो रहा हो। प्रधानमंत्री कोई भी हो हम उसका आदर करते हैं। परंतु अपनी बात को सभ्य भाषा में कहा जाना चाहिए। इतिहास में ऐसे दृश्य कभी नहीं देखे जैसे दृश्य अब देखने को मिल रहे हैं। भाजपा क्षेत्रवाद और मजहबों में दरार की राजनीति कर लाभ लेना चाहती है। भाजपा जब से केंन्द्र में सत्ता में आई है। मेरे ऊपर पहले दिन से हमला किया जा रहा है। झूठे मुकदमे बनवाए गए, बैंक अकाऊंट फ्रीज कर दिया गया, एक ही मामले के लिए तीन-तीन अदालतों में मामले चले।
इंकम टेक्स, ईडी और सीबीआई को पीठे लगाया। जैसे मैं कोई बडा व्यापारी, टैक्स चोर अथवा देशद्रोही हूं। ये सरकार का दुरुपयोग है। वो ऐजेंसियां ऐसे काम कर रही हैं। जैसे उनको आदेश है कि वीरभद्र सिंह को कुचल कर खत्म कर दो। उन्होंने कहा कि उन्हें ईष्वर पर भरोसा है। होता वहीं है जो मंजूरे खुदा होता है। उन्होंने अरुण जेतली, प्रेम कुमार धूमल और अनुराग पर क्रिकेट ऐसोसिएशन के नाम पर भष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि सारी राजनीति यहां से शुरू हुई।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का निर्माण पंडित जवाहर लाल नेहरू और डा वाई एस परमार की देन है। जहां पहले कभी प्रदेश की औसत प्रति व्यक्ति आय 40 रुपए थी आज वह डेढ लाख रुपए तक पहुंच गई है। कांग्रेस के घोषणा पत्र को ऐतिहासिक बताया। इससे पूर्व कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद रंजीता रंजन ने कि अगर मोदी का परिवार होता तो पता चलता कि महिलाएं पैसा छुपाती क्यों हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ भाषण की राजनीति करती है। इस मौके पर कुलदीप कुमार ने जनसभा के बाद स्थानीय बाजार में रैली कर जनसंपर्क अभियान चलाया।