हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़): चंदन के पेड़ों पर चोरों की तेज नजर है। अज्ञात चोरों ने कलझंडी देवी में चंदन के पेड़ कुल्हाड़ी चलाकर पेड़ गायब कर दिया। रात के अंधेरे में हुए इस सारे कारनामे की जानकारी मालिक को सुबह लगी। घटना के वक्त पूरा परिवार घर के भीतर सोता रहा। वहीं अज्ञात चोर अपने कार्य में तब तक जुटे रहे जब तक अपने मकसद में सफल नहीं हो सके। कलझंडी गांव के सूबेदार रूप सिंह ने अपनी निजी जमीन पर चंदन का पौधा 15 वर्ष पहले लगाया था।

भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके सूबेदार रूप सिंह उस समय महाराष्ट्र में अपनी सेवाएं दे रहे थे। यहां से उन्होंने चंदन का पौधा खरीदा और लंबे सफर के बाद इस पौधे को जिला पहुंचाया। ट्रेन के सफर में पौधो का बचाए रखना आसान था। लेकिन दिल्ली से हमीरपुर तक इस पौधे को सुरक्षित पहुंंचाने के लिए उस समय बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। पौधा लगाने उपंरात अब काफी बड़ा हो चुका था। पौधे की लकड़ी औसतन 8 लाख मानी जा रही है।
सूबेदार रूप सिंह ने बताया कि वह परिवार सहित रोज की तरह सो रहे थे। बाहर कुछ आवाज प्रतित हुई लेकिन उन्होंने इसे नंजरअंदाज कर दिया। सुबह पता लगा कि चंदन का पेड़ गायब है। ठीक इसी मकान के पास पड़ोसी भी सो रहे थे। पड़ोसी ने बताया कि रात को उन्हें आवाजें सुनाई दी। तो कुछ लड़के भागे लेकिन उस समय यह नहीं सोचा कि वह चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। बहरहाल चंदन के पेड़ की चोरी की घटना जिला पहली नहीं है। इससे पहले टौणीदेवी में भी चंदन के पेड़ निजी जमीन से चुराए गए थे ।