ऊना (एमबीएम न्यूज़) : नजदीकी अरनियाला निवासी 15 वर्षीय किशोर को लावारिस सांड ने टक्कर मार दी। जिसके चलते किशोर को काफी चोटें आ गई। परिजनों ने किशोर को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह अरनियाला के रहने वाले हिमांशु को लावारिस सांड ने टक्कर मार दी। हिमांशु घर से गांव के रास्ते पर सुबह साढे आठ बजे के करीब कहीं जा रहा था।
सांकेतिक चित्र
इस दौरान रास्ते पर मौजूद एक लावारिस सांड ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। लावरिस सांड के हमले से हिमांशु इससे पहले की संभल पाता उसे काफी चोटें आ गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सांड की चंगुल से छुड़ाया गया। जिसके बाद परिजनों ने उसे घायल हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया है। अस्पताल के एमएस डॉ भारत भूषण कटोच ने बताया कि सांड की टक्कर से घायल किशोर को उसके परिजनों ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया है।