कुल्लू (एमबीएम न्यूज़): प्रदेश के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में संलिप्त है और उनके साथ-साथ मंत्री और अधिकारी भी भ्रष्ट बन गए हैं। पिछले पांच सालों से जो सरकार प्रदेश में चल रही है वह जमानत पर चल रही है। ये शब्द केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक जेपी नड्डा ने जिला के भलियाणी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहे। वे यहां जिला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महेश्वर सिंह के लिए प्रचार करने पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं और प्रदेश में माफियाओं का राज चल रहा है। प्रदेश की बेटियां सुरक्षित नहीं है और कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं है। प्रदेश में ब्लात्कार, मर्डर जैसी घटनाएं आम हो गई है लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ऐसे लोगों को संरक्षण देने में जुटी हुई है।
शिमला के कोटखाई का गुडिया कांड ने तो प्रदेश सरकार की पोल खोलकर रख दी है। प्रदेश सरकार ने इस घटना को अंजाम देने वालों को 15 दिनों तक बचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिला का विकास करने में सिर्फ भाजपा ही समर्थ है और भाजपा अपनी सरकार बनने के बाद जिला का विकास करेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा पूरी तरह से एक हैं और कांग्रेस का कुनबा पूरी तरह से विखर गया है। कांग्रेस पार्टी अपनी विचारधाओं से भी भटक चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में इतनी भी नैतिकता नहीं बच पाई है कि वे भ्रष्टाचार में संलिप्त मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को हटा सके। पार्टी उल्टा उन्हें संरक्षण देने का काम कर रही है।