बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा) : जिला के वरिष्ठ पत्रकार परविन्द्र शर्मा की छ वर्षीय बेटी अमेहा शर्मा का शुक्रवार को निधन हो गया। प्राप्त जानकारी
के अनुसार अमेहा दो दिन पूर्व गर्म पानी की बाल्टी में गिर गई थी, जिसके बाद जिला अस्पताल बिलासपुर में उसका इलाज करवाया, परन्तु शुक्रवार सुबह अमेहा की तबीयत एकदम से खराब हुई और नन्ही बेटी इस दुनिया से हमेशा के लिए रुकसत हो गई।

अमेहा का मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार किया गया। अमेहा के आकस्मिक निधन पर पत्रकार जगत में शोक की लहर है।
हिमाचल पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष पंडित जय कुमार शर्मा, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष शक्ति उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, संजय शर्मा, अश्वनी पंडित, विजय कुमार, अरुण डोगरा, बंशीधर शर्मा, राकेश शर्मा, कश्मीर ठाकुर, अंजना शुक्ला, अंजलि शर्मा, शालू राय, रिन्चन चंदेल, अभिषेक सोनी, शुभम राही, गोपाल शर्मा, इत्यादि पत्रकारों सहित केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के चेयरमैन रामलाल ठाकुर, नैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
उपरोक्त लोगो ने अमेहा की आत्मा की शांति तथा शोक सलिप्त परिवार को इस हादसे से उभरने की शक्ति के लिए प्रार्थना की।