ऊना (एमबीएम न्यूज़) : अम्ब उपमंडल के तहत पड़ते धार्मिक स्थल मैड़ी में डेढ वर्षीय बच्ची गर्म पानी में झुलस गई। गर्म पानी उपर गिरने से बच्ची की पीठ सहित शरीर का काफी हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया है। जिससे उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। हालांकि बच्ची के चिल्लाने की आवाजें सुनकर परिजनों ने मौके पर तुरंत अम्ब अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर तैनात चिकित्सक ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उच्च उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। जहां पर उसका उपचार चिकित्सकों की देखरेख में जारी है। घायल बच्ची की पहचान डेढ वर्षीय नेहा पुत्री हैप्पी गांव मैड़ी, तहसील अम्ब जिला ऊना के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को डेढ वर्षीय नेहा घर के आंगन में खेल रही थी। इसी बीच उसके परिजनों ने चूल्हे पर गर्म पानी का बर्तन भी रखा हुआ था। खेलते-खेलते नेहा गर्म पानी के बर्तन की ओर चली गई। बर्तन को हिलाने से बर्तन में पड़ा पूरा गर्म पानी नेहा के शरीर पर जा गिरा। जिससे नेहा की पीट सहित, गर्दन व शरीर के अन्य हिस्सों पर गर्म पानी ने काफी जख्म कर दिए।
नेहा के चिल्लाने की आवाजें सुनकर परिजन तुरंत नेहा के पास पहुंचे।उन्होंने नेहा को संभाला और अम्ब अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। जबकि ऊना अस्पताल में नेहा का उपचार जारी है। अस्पताल के एमएस डॉ भारत भूषण कटोच ने बताया कि गर्म पानी से झुलसी बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने भी छानबीन शुरू कर दी है।