कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : बंजार विधानसभा से कांग्रेस सरकार में रहे आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह के पुत्र आदित्य विक्रम सिंह बंजार विधान
सभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार तय किए गए हैं और वे टिकट मिलने के बाद बंजार विधानसभा क्षेत्र पहुंच गए हैं। आदित्य विक्रम सिंह का उनके समर्थकों ने लारजी में ढोल नगाड़े बजाकर और आतिश्वाजी छोड़कर भव्य स्वागत किया। समर्थकों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया और उनके पक्ष में नारेबाजी की।

हालांकि पिछली बार कांग्रेस ने बंजार विधानसभा क्षेत्र से कर्ण सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था और स्व. कर्ण सिंह ने इस सीट को कांग्रेस की झोली में करीब दस हजार के वोटों की बढ़त लेकर डाला था और कांग्रेस सरकार में हालांकि वे अढ़ाई साल तक मंत्री पद मिलने का इंतजार करते रहे और अढ़ाई साल बाद उन्हें आयुर्वेद मंत्रालय मिला मंत्री पद में रहते हुए कर्ण सिंह की मौत हो गई।लिहाजा, इस बार कर्ण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
बंजार में सराजबाद का नारा भी काफी दिनों तक खूब गूंजता रहा और बंजार के लोग स्थानीय नेता को टिकट की पैरवी करते रहे लेकिन हाईकमान ने आदित्य विक्रम सिंह पर विश्वास जताते हुए उन्हें मैदान में उतरा है। अब आदित्य विक्रम सिंह पार्टी हाईकमान की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं यह देखना काफी दिलचस्प होगा। फिलहाल आदित्य कांग्रेस का टिकट लेकर बंजार लौटे हैं इस दौरान वे पहले लारजी पहुंचे और उसके बाद सैंज और बंजार जाने की योजना है जहां कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं।