कुल्लू ( एमबीएम न्यूज़ ) : जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के सूमदो में एक बीआरओ का टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह टिप्पर बीआरओ की लेबर लेकर आर्मी वेस कैंप की ओर जा रहा था , रास्ते में सूमदो के पास टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस टिप्पर में महिलाओं, पुरूष और बच्चों समेत 24 लोग सवार थे। जिनमें एक महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 22 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 18 लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए किन्नौर जिला के रिकांगपिओ अस्पताल रैफर कर दिया है। जबकि चार लोगों को काजा के स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हादसे का शिकार हुए लोगों में तीन बच्चे, 13 महिलाएं और 8 पुरूष शामिल थे। जिनमें से दो की मौत हो गई है। एसपी लाहौल स्पीति गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच गई है और शवों को कब्जे में ले लिया है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है। जबकि रैफर घायलों को रिकांगपियो पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।