शिमला (एमबीएम न्यूज) : ठियोग थाना क्षेत्र की छैला पुलिस पोस्ट के तहत भुई नामक स्थान में छैला खड्ड में कल शाम एक मजदूर का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। शरीर पर चोट के निशान थे। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी।
मृतक की शिनाख्त 26 वर्षीय वासुदेव पुत्रो पुत्र कन्हया लाल पुत्रो निवासी बेस्ट बंगाल के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए आईज़ीएमसी भेज दिया है। मृतक ठियोग-हाटकोटी सड़क बनाने वाली सीएंडसी कंस्ट्रक्शन कंपनी में मज़दूर था। दो दिन पहले ही वह बेस्ट बंगाल से आया था और छैला के एक निज़ी होटल में ठहरा हुआ था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक नशे का आदि था और काम पर से लौटते वक़्त गिरने से उसकी मौत हो सकती है। इस केस में पुलिस धारा 174 के तहत आगामी कार्यवाही कर रही है।