आज का पंचांग।
दिनांक – 15 जुलाई 2017
दिन – शनिवार
शक संवत -1939
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा
मास -आषाढ़ प्रविष्ठे 31
पक्ष – कृष्ण षष्ठी तिथि दोपहर 02:34 तक “तदुपरांत सप्तमी तिथि,
नक्षत्र – उतरा भाद्रपद
योग – शोभन
करण- वणिज
सूर्योदय – 05:38
सूर्यास्त – 07:29
राहुकाल – प्रात:09:00से 10:30 बजे तक
दिशाशूल – पूर्व दिशा की और
आज विशेष-भद्रा .दिन 02:34 से 02:06 रात्रि तक,गण्डमूल 12:48रात्रि से,
आज क्या कहते है आपके सितारे
मेष (Aries): आज आप का दिन अनुकूल है। आज आप स्वस्थ तन-मन से सारे कार्य कर पाएंगे। लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी।
वृषभ (Taurus): आज का दिन आप सावधानीपूर्वक बिताएं। आप का मन अनेक प्रकार की चिंताओं से ग्रस्त रह सकता है। आत्मजनों एवं परिवारजनों से विवाद हो सकता है। फिजूलखर्ची से बचें।
मिथुन (Gemini): आज का दिन आप के लिए बहुत लाभप्रद है। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने का योग बन रहा है। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी और व्यापार में लाभ हो सकता है।
कर्क (Cancer): आज का दिन आपके लिए काफी आरामदायक है। हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होने की संभावना है। पदोन्नति होने के योग भी बन सकते हैं। आरोग्य अच्छा है एवं सरकार से भी लाभ हो सकता है
सिंह (Leo): आप का दिन मध्यम फलदायी हो सकता है। निर्धारित कार्यों की ओर ध्यान दें। संतान की तरफ से चिंतित रह सकते हैं एवं व्यवसाय में बाधा उपस्थित हो सकती है।
कन्या (Virgo): आज किसी नए कार्य का शुभारम्भ न करें। आज आप अधिक क्रोधित रह सकते हैं इसलिए वाणी पर संयम रखें। बहुत अधिक धन का व्यय हो सकता है। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों व झगड़ों से दूर रहने में ही समझदारी है।
तुला (Libra): आज आपका दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। तन, मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी और लोगों के बीच मान-सम्मान मिलेगा।
वृश्चिक (Scorpio): आज आपके गृहस्थजीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण होगा। शारीरिक व मानसिक आरोग्य भी सुदृढ़ होगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। धन लाभ होगा एवं रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
धनु (Sagittarius): संभव हो तो आज आप यात्रा प्रवास टाल दें क्योंकि पेट संबंधी बिमारियां एवं समस्याएँ पैदा हो सकती हैं। क्रोध पर संयम रखें। प्रियजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा। तार्किक एवं बौद्धिक चर्चा से दूर रहें।
मकर (Capricorn): आज के दिन आप का शारीरिक स्वास्थ्य एवं मनोदशा अच्छी रहने की कम उम्मीद है। परिवार में झगड़े के वातावरण से खिन्नता हो सकती है। मानसिक उद्वेग एवं प्रतिकूल परिस्थितियों में व्यग्रतापूर्ण दिन बीत सकता है।
कुंभ (Aquarius): आज आप मानसिक रूप से अपने आपको बहुत हल्का महसूस कर सकते हैं। मन में छाए हुए चिंता के बादल दूर हो जाने से मन में उत्साह का संचार होगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय भी प्राप्त होने की संभावना है।
मीन (Pisces): आज अपने खर्च पर संयम रखें। अपने क्रोध एवं वाणी पर भी संयम रखें। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें।