आज का पंचांग।
दिनांक – 11 जुलाई 2017
दिन – मंगलवार
शक संवत -1939
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा
मास -आषाढ़ प्रविष्ठे 27
पक्ष – कृष्ण द्वितीया तिथि दोपहर 12:57 तक “तदुपरांत तृतीया तिथि,
नक्षत्र – श्रवण
योग – विष्कुंभ
करण- गर
सूर्योदय – 05:35
सूर्यास्त – 07:31
राहुकाल -. 09:00 से प्रात 10:30 बजे तक
दिशाशूल – उत्तर दिशा की और
आज विशेष- मङ्गलागोरी व्रत प्रारम्भ
आज क्या कहते है आपके सितारे
मेष- आज नए कार्य संपादित होंगे। जटिल समस्याओं का समाधान मिलेगा, बिगड़ती हुई आर्थिक स्थिति में सुधार होगी।
वृष- घर, गृहस्थी, दांपत्य से संबंधित मामलों का तनाव भी कम होगा। नए कामों में मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन- मानसिक तनाव कम होगा। संतान से संबंधित समस्याएं भी कम होंगी। राजकीय कार्यों में लाभ मिलेगा।
कर्क- भाग्य और धर्म की बातों पर ध्यान केन्द्रित होगा। आजीविका के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन हो सकता है।
सिंह- खर्च के मुद्दों पर ध्यान केन्द्रित रहेगा। सर्दी और बुखार से पीड़ित रहेंगे। खान-पान की अनियमितता से बचना चाहिए।
कन्या- भाई-बहन से संबंधित मामलों में परेशानी हो सकती है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से माह कष्टप्रद रहेगा।
तुला- वाणी पर संयम रखें। आपके भीतर कुछ अहंकार पैदा हो सकता है, जिससे घर-परिवार में आपकी लोकप्रियता घट सकती है।
वृश्चिक- कुछ कल्पनाएं आपके मन को व्यथित कर सकती है। नई परियोजनाओं की शुरूआत करें। दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं।
धनु- इस समय कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी।
मकर- इस समय आपको नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए। ग्रहस्थिति अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुसार अच्छी सफलता मिलेगी।
कुंभ- महत्वपूर्ण पदों पर बैठे प्रभावशाली लोग आपका पक्ष लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने हेतु आप प्रयासरत रहेंगे। मन में शांति होगी।
मीन- वित्तीय कार्य निपटाने और नए निवेश से आपको लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। राजकीय कार्यों में लाभ होगा
(प. नरेश पाबुच- 9418630306 )