नाहन (एमबीएम न्यूज): पच्छाद के तहत आने वाली सुरला जनोट पंचायत में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुईना काटली निवासी पृथ्वी सिंह (40) चालक का कार्य करता था। शुक्रवार दोपहर को पृथ्वी सिंह ने घर के समीप जंगल में पेड़ से झूल कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों ने करीब चार बजे के आसपास इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।
जंगल में इस तरह से फंदा लगाकर आत्महत्या करने से क्षेत्र में चारों को सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पंहुच कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं मौके से शव को सराहां अस्पताल लाया जा रहा है, जहां पर शव का पोस्टमाटर्म करवाया जाएगा। पच्छाद थाना अतिरिक्त प्रभारी सोहन लाल ने मामले की पुष्टि की है।