07 जुलाई 2017
दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत – 2074
शक संवत -1939
अयन – दक्षिणायन
मास -आषाढ़ प्रविष्ठे 23
पक्ष – शुक्ल , चतुर्दशी तिथि दिन रात तक “तदुपरांत चतुर्दशी तिथि,
नक्षत्र – ज्येष्ठ
योग – शुक्ल
करण- गर
राहुकाल -. प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
सूर्योदय – 05:34
सूर्यास्त – 07:31
दिशाशूल – पश्चिम दिशा की और
आज क्या कहते है आपके सितारे
मेष (Aries): वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके हित में है। मध्याह्न के बाद नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें । व्यावसायिक स्थल पर संभलकर चलें। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
वृषभ (Taurus): कोई अन्य व्यक्ति आपके जीवन में आ सकता है। भाषा का ध्यान रखें, नहीं तो विवाद होगा। शत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान दें।
मिथुन (Gemini): शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहयोगपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन होगा।
कर्क (Cancer): विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। कार्यालय में सहयोगपूर्ण वातावरण रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगा।
सिंह (Leo): शारीरिक रूप से कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। परिवारजनों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। धन-कीर्ति की हानि होगी। बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। धन सम्बंधित आयोजन के लिए समय अनुकूल है।
कन्या (Virgo): बंधु-स्वजनों से लाभ होगा। सम्बंधों में प्रेम और सम्मान की प्रधानता रहेगी। निजी सम्बंधियों के साथ विवाद हो सकता है। माता का स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना अधिक है। जलाशय से दुर रहें।
तुला (Libra): नकारात्मक मानसिकता न अपनाएं। घर के सदस्यों के साथ गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखें। नए कार्य करने के लिए आप प्रस्तुत होंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।
वृश्चिक (Scorpio):आज शुभ समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद परिवार में झगडे़ का वातावरण रहेगा, इसलिए भ्रांति दूर कीजिए। अनावश्यक खर्च पर संयम बरतें। शारीरिक स्वास्थ्य बिगडे़गा। विद्यार्थियों को अभ्यास में अड़चने आएंगी।
धनु (Sagittarius): आनंद-प्रमोद के पीछे आप अधिक खर्च करेंगे। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। सम्बंधियों के साथ विवाद हो सकता है। मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता और स्वस्थता भी प्राप्त कर सकेंगे।
मकर (Capricorn): सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनने से मन भी सुखी रहेगा। बातचीत करते समय भ्रांति न हो जाए इसका ध्यान रखें। आनंद-प्रमोद और मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा। मान-हानि होने की संभावना है।
कुंभ (Aquarius): व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ की प्राप्ति होगी। सन्मानित होंगे। व्यवसाय या व्यापार में पदोन्नति होगी। उच्च अधिकारी तथा उपरी आप पर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। उगाही से आय बढे़गी।
मीन (Pisces): नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। लंबे प्रवास तथा धार्मिक यात्रा का योग है। विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों से मेल-जोल रहेगा। शरीर में उल्लास और थकान दोनों का अनुभव होगा। बिना किसी विघ्न के आपके कार्य संपन्न होंगे।
(प. नरेश पाबुच- 9418630306 )